बरेली। पति की मौत के बाद तीन बच्चों की मां प्रेमी के घर जा बैठी। सास ने पुत्रवधु पर जेवर व बच्चों की एफडी के कागज ले जाने का आरोप लगाकर थाना हाफिजगंज मे तहरीर दी है। थाना हाफिजगंज के एक गांव की वृद्धा ने तहरीर मे कहा है कि उसके पुत्र व पति की मौत हो गई है। पुत्र की मौत के बाद 10 लाख रुपये का मुआवजा मिला था। जिसमें साढ़े चार लाख रुपये की एफडी पुत्र के बच्चों के नाम करा दी गई। कुछ रुपए मकान में लगाकर पुत्र वधू के खाते में डाल दिए। पुत्र की मौत के बाद गांव का ही एक व्यक्ति घर आने जाने लगा। उसने उसकी पुत्रवधू को अपनी बातों में फंसा लिया। शुक्रवार को पुत्रवधू दो बच्चों को छोड़कर छोटी पुत्री को अपने साथ ले जाकर पड़ोसी के घर में बैठ गई। आरोप है कि शादी में चढ़ाया हुआ समस्त जेवर व बच्चों की एफडी के कागज भी साथ ले गई। वृद्धा ने पुत्रवधू को काफी समझाया उसने एक न सुनी। परेशान वृद्धा ने थाना हाफिजगंज में तहरीर देकर शादी में चढ़ाए गया जेवर व बच्चों की एफडी दिलवाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।।
बरेली से कपिल यादव
