नौ लाख डुप्लीकेट मतदाताओं का होगा सत्यापन, सत्यापन के बाद वोटर लिस्ट से हटेंगे

बरेली। पंचायत निर्वाचन नामावली में समान रूप से प्रदर्शित डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों का सत्यापन बीएलओ करेंगे। जिले में 9,18,288 ऐसे डुप्लीकेट मतदाता मिले है। जिनका नाम, पिता, पति, माता का नाम एवं लिंग समान है। पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य के दौरान पिछले वर्ष नवंबर मे बीएलओ ने कुल 394886 डुप्लीकेट वोटर ट्रेस किए थे। इनमें से अधिकतर वोटर ऐसे हैं जिनके नाम, पिता का नाम और लिंग दो या दो से अधिक बार दर्ज है। एसडीएम के सत्यापन के बाद इनको वोटर लिस्ट से हटाया गया। पहले ब्लॉक स्तर पर डुप्लीकेट वोटर ट्रेस किए गए थे। अब जिला स्तर पर डुप्लीकेट वोटर निकाले गए है। इन संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के डुप्लीकेशन का कार्य कराये जाने के राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए है ताकि अंतिम प्रकाशन के पूर्व मतदाता सूची की पूर्ण शुद्धता सुनिश्चित हो सके है। इस क्रम में जनपद के 9,18,288 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य शुरू होने जा रहा है। डीएम ने इसके लिए सभी एसडीएम, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी किया है। 20 फरवरी तक होगा सत्यापन सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि 9,18,288 संभावित डुप्लीकेट से मतदाताओं के सत्यापन का कार्य कराया की जा रहा है। डुप्लीकेट मतदाताओं के पर सत्यापन व निस्तारण की कार्रवाई 20 पर फरवरी तक चलेगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को होगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *