बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के यश कृष्णा बैंक्वेट हाल मे शनिवार को समाजवादी पार्टी का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपा के तमाम वरिष्ठ और युवा नेता एकजुट होकर पार्टी संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव के आदर्शों को नमन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, राम बहादुर यादव, किशनलाल यादव, समीम खां सुल्तानी, पूर्व ब्लाक प्रमुख भद्रसेन गंगवार और मलखान सिंह यादव ने संयुक्त रूप से मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पितकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी नेताओं ने बारी-बारी से अपने विचार रखे। संचालन व संयोजक गजेंद्र यादव ने मुख्य अतिथियों को शॉल उड़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीब, किसान, नौजवान और कमजोर वर्ग की आवाज को उठाया है। हमे अपने नेता मुलायम सिंह यादव के दिखाए रास्ते पर चलकर जनता की सेवा करनी है। प्रदेश सचिव शुभलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता नेताजी के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करें। वही राम बहादुर यादव ने कहा कि सपा की विचारधारा सामाजिक न्याय और बराबरी की है। यही हमारी पहचान और हमारी ताकत है। अंत मे सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे पूर्व चेयरमैन सरजू यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, रविंद्र सिंह यादव, सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव, अनिल शर्मा, सुरेंद्र गंगवार, चांद मियां समेत क्षेत्र के तमाम सपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव