बरेली। निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को बरेली कॉलेज में सभी प्रत्याशियों को उनके चुनाव के सिंबल वितरित कर दिए गए। अब यह प्रत्याशी इन सिंबल को दिखाकर वोट मांग सकेंगे। जिसको लेकर शुक्रवार को बरेली कॉलेज मे खासा भीड़ देखी गई। वहीं भाजपा-कांग्रेस अपनी पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। बड़ी सपा प्रत्याशी के नामांकन पत्र वापस लेने पर अब समाजवादी पार्टी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर आईएस तोमर को चुनाव चिन्ह जीप गाड़ी मिली है। कांग्रेस के केबी त्रिपाठी हाथ के पंजे से और भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर उमेश गौतम कमल का फूल चिन्ह से चुनाव लड़ेंगे। वही सपा के समर्थन के बाद निर्दलीय महापौर प्रत्याशी डॉ आईएस तोमर और मजबूत होते जा रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी डॉ. उमेश गौतम से होगा। वही राष्ट्रीय लोकदल ने अपना समर्थन डॉक्टर आईएस तोमर को दिया है। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मतलूब अपने समर्थकों के साथ महापौर प्रत्याशी डॉ आईएस तोमर के कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ समर्थन दिया है। इस मौके पर उनके लोगों ने जोरदार स्वागत किया। डॉ आईएस तोमर का काफिला दिन-पर-दिन बढ़ता जा रहा है। उनके समर्थन में लोग आने लगे है। इससे वे एक मजबूत प्रत्याशी के रूप मे उभर कर सामने आ रहे है।।
बरेली से कपिल यादव
