बरेली। सरकारी उपक्रमों के निजीकरण, बीमा क्षेत्र मे एफडीआई, आउटसोर्सिग, ठेका प्रथा और नए श्रम कानूनों के विरोध में गुरुवार को जिलेभर में श्रम संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन कर हुंकार भरी। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हुई हड़ताल का असर बैंक, बीमा, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, आयकर समेत कई सरकारी दफ्तरों के कामकाज पर साफ दिखाई दिया। मुख्य विरोध प्रदर्शन रामपुर गार्डन स्थित यूनियन बैंक शाखा के समक्ष बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन द्वारा किया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए मुकेश सक्सेना ने बताया कि देशभर का 25 करोड़ से ज्यादा मेहनतकश केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से आक्रोशित हैं। यूनाइटेड फोरम बरेली के अध्यक्ष पीके माहेश्वरी ने कहा कि हड़ताल के चलते कुछ शाखाओं में तो ताले तक नहीं खुल पाए। बीमा कर्मचारी संघ बरेली डिविजन की महामंत्री गीता शांत ने निजीकरण का विरोध किया। फेडरेशन के उपाध्यक्ष अमीर खा ने कहा कि हम ठेका और संविदा प्रथा का विरोध कर स्थाई रिक्तियों को भरने की मांग करते हैं। यूनाइटेड फोरम के नवीन्द्र कुमार ने हड़ताल को नैतिक समर्थन दिया। डॉ अंचल अहेरी, प्रवीण राठौर, अरविंद देव सेवक आदि रहे। वही आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के आव्हान पर बीमाकर्मी संघ के अध्यक्ष अरविन्द देव सेवक ने पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। एलआईसी के मंडल कार्यालय पर महामंत्री गीता शांत, शशांक कुमार, अनामिका सारस्वत, रियाज अहमद, मनीषा रस्तोगी ने भी अपनी बात रखी। वही विद्युत्त कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति के संयोजक विपुल शुक्ला ने बताया कि पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की प्रक्रिया निरस्त की जाए। रामपुर गाउँन स्थित कार्यालय में हुई हड़ताल में अधिशासी अभियंता सूर्य प्रताप सिंह आदि रहे। वही आयकर विभाग में अधिकारी व कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों के समर्थन में आधे दिन का कार्य बहिष्कार किया। जोनल सचिव कुलदीप गंगवार ने कहा कि कैडर रिस्ट्रक्चरिंग लागू करने, आठवें वेतन आयोग की सन्दर्भ शर्ते संसोधित करने, नई पेंशन योजना को रद्द करने, सहित 11 मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया गया है। वही सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में इंटक, सीटू, उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति मध्याचल, मजदूर मण्डल के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन किया गया। इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मेहता, विद्युत कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति मध्याचल के संयोजक राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल आदि रहे।।
बरेली से कपिल यादव
