निगम की कर प्रणाली से त्रस्त है होटल कारोबारी

बरेली। होटल वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने निगम की कर प्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने बताया कि होटल व्यवसाय बहुत अधिक घाटे के दौर से गुजर रहा है। पर्यटन अधिक न होने से कई होटल बन्द हो गये हैं या फिर बंद होने की कगार पर है। ये स्पष्ट है कि होटलों की आय इतनी नही है कि नगर निगम को पांच से सात गुना कर का भुगतान मालिक कर सकें। इसके चलते निगम कि कर प्रणाप्ती से त्रस्त होकर मालिकों ने बरातघरों को बन्द करने का मन बना लिया है। उन्होंने नगर आयुक्त से होटल या बरात घर के साथ टैक्स के नाम पर उत्पीड़न न करने की मांग की। कहा कि एसोसिएशन के पधाकारियों को संपर्क कर समाधान किया जाए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *