नाले की सफाई को लेकर गुरुद्वारा महासचिव पर ताना तमंचा, वीडियो वायरल

बरेली। शहर के थाना सुभाष नगर क्षेत्र में गुरुद्वारे में नाले की सफाई को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि तीन आरोपी गुरुद्वारे मे घुस आए। एक ने तमंचा निकालकर तान दिया। सुभाषनगर पुलिस ने तीन आरोपितों प्रतिम सिंह गांधी, मिन्टू गांधी व सतनाम सिंह के विरुद्ध जान से मारने का प्रयास व अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया। साहिव सिंह सुभाषनगर के गुरु सिंह गुरुद्वारे के महासचिव है। सुभाषनगर पुलिस को उन्होंने बताया कि रात करीब आठ बजे वह गुरुद्वारे जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गुरुद्वारे के सामने रहने वाले प्रतिम सिंह गांधी ने उन्हें रोक लिया। गुरुद्वारे की नाली की सफाई को लेकर विवाद करने लगे। उन्होंने सफाई का आश्वासन दिया। आरोप है कि इसके बाद उनका बेटा मिंटू गांधी व सतनाम सिंह गांधी आ गए। सतनाम ने जान से मारने की नियत से तमंचा तान दिया। गुरुद्वारे मे अफरा-तफरी मच गई। जैसे-तैसे लोगों के बीच बचाव से आरोपित हटे। यह घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया। साहिव सिंह ने पूरा घटनाक्रम सुभाषनगर पुलिस को बताया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपी। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सुनील अहलावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। चालान कर उसे जेल भेज दिया गया। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *