बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को दामोदर पार्क में शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक के विरोध में प्रदर्शन किया। विधेयक की प्रतियां भी फूंकी। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष आफताब अहमद खां ने बताया कि सरकार शिक्षक विरोधी है। ऐसे विधेयक लाकर शिक्षकों की सेवाओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि यह विधेयक वापस होना चाहिए। महासंघ के संयोजक डॉ. नरेश सिंह ने कहा कि यह विधेयक डेथ वारंट की तरह सिद्ध होगा। पीड़ित शिक्षक और कर्मचारी सीधे हाई कोर्ट नहीं जा सकेंगे और न ही उन्हें स्टे मिलेगा। इस मौके पर मंडलीय अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना, मंडलीय मंत्री डॉ. रणविजय सिंह यादव, जिला मंत्री मुन्नेश कुमार अग्निहोत्री, डॉ. त्रिलोक नाथ, मुकुल मोहन त्रिपाठी, रामानंद कोली, मुगीज खां, विनोद कुमार तिवारी, रहीम खान, नवनीत कुमार, शेर सिंह, कंवलजीत सिंह, राजेश चौहान, गिरीश चंद्र शर्मा, डॉ गजेंद्र पालीवाल, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, संतोष उपाध्याय, चंद्रदेव गंगवार, चंद्रजीत यादव, प्रमोद गंगवार, अजरार हुसैन, त्रिलोकी सिंह, अफजल वेग, आशीष वर्मा, चंद्रसेन दिवाकर, देव कुमार पटेल, हरीश बाबू गंगवार, संजय कुमार शर्मा, जय सिंह, नीरज पाल, अनुज मिश्रा, श्याम सिंह यादव, प्रकाश चंद्र गुप्ता, राजीव कठेरिया, सुभाष श्रीवास्तव, जयेश कुमार यादव, सर्वेश कुमार यादव, सुनील शुक्ला, ज्ञानेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव