नवोदय विद्यालय मे छात्राओं ने मॉडल व प्रोजेक्टस की प्रदर्शनी से समझाया

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। जवाहर नवोदय विद्यालय मे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने चार दिवसीय विज्ञान कैंप लगाया। कैंप में छात्राओं ने नवाचार से परिपूर्ण प्रोजेक्टस बनाए। जवाहर नवोदय विद्यालय रफियाबाद बरेली मे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभा ने महात्वाकांक्षी परियोजना विज्ञान ज्योति फेज-5 के तहत चार दिवसीय विज्ञान कैंप का आयोजन किया। कैंप में बरेली जिला के केंद्रीय विद्यालय-2 जेएलए, केंद्रीय विद्यालय एन-ई-आर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 10, 11, 12 की विज्ञान वर्ग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद सिंह रावत व विज्ञान ज्योति परियोजना जिला समन्वयक जितेन्द्र कुमार के निर्देशन में कैम्प मे बंगलूरू की साइंस उत्सव टीम के प्रशिक्षक व मार्गदर्शक के द्वारा बच्चों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर नवाचार से परिपूर्ण प्रोजेक्टस बनवाए। प्रोजेक्ट आधुनिक समाज के विकास के लिए उपयोगी हैं। कैंप में विज्ञान ज्योति छात्राओं ने हैंड्स ऑन साइंस क्रियाकलाप, रोबोट बिल्डिंग, ऑर्डयूनो कोडिंग, प्रोजेक्ट बिल्डिंग, विज्ञान प्रदर्शनी व अन्य कई नवाचार आधारित क्रियाकलाप किए गए। शुक्रवार को चौथे व अंतिम दिन विद्यालय के अन्य 500 से अधिक छात्र, छात्राओं को विज्ञान ज्योति की प्रशिक्षित छात्राओं ने मॉडल व प्रोजेक्टस की प्रदर्शनी के माध्यम से समझाया। प्राचार्य ने बंगलूरू साइंस उत्सव टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया विज्ञान ज्योति परियोजना जिले की ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत देश की लड़कियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई नई उड़ान दे रही है। निश्चित रूप से ये छात्राएं भविष्य में देश और समाज के हर क्षेत्र में बहुत बेहतर करेंगी।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *