नवाबगंज, बरेली। बुधवार को नवाबगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली है। उनका कार्यक्रम स्थल रामलीला ग्राउंड चुना गया। मगर रामलीला ग्राउंड रक्षा संपदा की संपत्ति बताई जा रही है। मंगलवार को उस ग्राउंड में सीएम का हेलिकॉप्टर उतरने के लिए हेलिपैड बनाया जा रहा था। मगर सेना ने आकर उसे रुकवा दिया। काफी देर तक समझाने के बाद भी वह नही माने। जिसके बाद एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल पहुंचे और उन्होंने कैप्टन अर्जुन से बात की। जिसके बाद सेना की तरफ से हेलिपैड बनाने को अनुमति दी गई। हालांकि एसपी देहात ने कहा कि इसकी परमीशन के लिए कागजात पहले ही भेजे जा चुके है। उसकी कॉपी उनके लिए भिजवा दी जाएगी। कैप्टन अर्जुन का कहना था कि बिना अनुमति के यहां पर किसी भी चीज का निर्माण नही हो सकता। इस पर एसपी देहात ने कहा कि यहां पर हेलिपैड केवल सीएम के हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए अस्थाई तौर पर बनाया जा रहा है। सीएम के जाने के बाद उसे हटा दिया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि सेना से अनुमति के लिए कागजात पहले ही भेजे जा चुके है वो अभी प्रोसेस मे है। उनकी एक कॉपी उन्हें भी भिजवा दी जाएगी। साथ ही उनहोंने आश्वासन दिया कि कार्यक्रम के बाद यहां के सभी गड्डे भरवा दिए जाएंगे और सभी निर्माण भी हटा दिया जाएगा। एसपी देहात और कैप्टन के बीच सहमति होने के बाद कैप्टन अर्जुन मौके से अपनी टीम के साथ रवाना हो गए। जिसके बाद दोबारा से वहां से सीएम के आने की तैयारियों को शुरू कर दिया गया। बताते चले कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवाबगंज पहुंच रहे है। कार्यक्रम मे उनके पहुंचने का समय दोपहर दो बजे है।।
बरेली से कपिल यादव