नवागत बीईओ का शिक्षामित्रों व शिक्षकों ने बुके देकर किया स्वागत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को विकास क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी की बीआरसी परसाखेड़ा मे नवागत खंड शिक्षा अधिकारी कु. प्रियांशी सक्सेना का शिक्षक संघ व शिक्षामित्रों ने संयुक्त रुप से बुके देकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान बीईओ से ब्लाक मे शिक्षामित्र व शिक्षक समस्याओं के निराकरण को लेकर वार्ता हुई। प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष कपिल यादव व शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरीश बाबू गंगवार ने खंड शिक्षा अधिकारी को संगठन की तरफ से हर प्रकार का सहयोग देने की बात कही। खंड शिक्षा अधिकारी कु. प्रियांशी सक्सेना ने शिक्षामित्रों व शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पर शिक्षामित्र ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम गंगवार, हिमांशु सक्सेना व शिक्षक संघ से संजय कुमार शर्मा, संदीप गुप्ता, गुलरेज हुसैन जैदी, नफीस अंसारी, मो रईस, संजीत सक्सेना, हेमंत कुमार, महेंद्रपाल गंगवार, जितेंद्र पाल सिंह व महिला शिक्षक संघ की सीमा कपूर, जमुनावती, सुलोचना आर्य, संगीता मित्तल सहित तमाम शिक्षक व शिक्षामित्र रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *