नल मे उतरे करंट से मजदूर की मौत, मकान मालिक पर मुकदमा दर्ज

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में करंट से मौत मामले मे मजदूर की पत्नी ने मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खजुरिया गांव निवासी रीता देवी ने थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि गांव निवासी तस्लीम खान अपने घर का निर्माण करा रहा था। उसके यहां राजमिस्त्री के साथ उनके पति सत्यपाल भी मजदूरी कर रहे थे। मकान मे लगे नल में करंट आ रहा था। उनके पति व अन्य मजदूरों ने इस बारे मे मकान मालिक तस्लीम को बताया तो उसने कहा कि कल तक इसे सही करा देगा। उसने नल सही नही कराया। शुक्रवार को उसके पति सत्यपाल पानी पीने गए तो उन्हें करंट लग गया। इससे वह बेहोश हो गए। अन्य मजदूर उन्हें उठाकर निजी अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट से मौत होने की पुष्टि हुई। मजदूर की पत्नी की ओर से मकान निर्माण करा रहे शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *