बिहार:(सारण) छपरा जिले के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत नयागांव पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहेरवागाछी में जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन जदयू नयागांव पंचायत अध्यक्ष भूषण ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया जिसमे पार्टी के मजबूत करने के साथ साथ नये सदस्य बनाने पर भी जोर दिया गया तथा पंचायत स्तर पर ग्यारह सदस्यीय समिति की गठन की गई।इसी बैठक में जदयू खेल प्रकोष्ठ संगठन का भी विस्तार किया गया जिसमें खेल प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष सैफ इस्लाम,जिलाध्यक्ष इम्तियाज प्रवेज,जिलाउपाध्यक्ष मो0नरैन ने संयुक्त रूप से प्रखंड उपाध्यक्ष समीम अख्तर,प्रखंड महासचिव यूसुफ अंसारी तथा सोनू कुमार को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर प्रमाण पत्र जारी किया इस बैठक में मुख्यरूप से सोनपुर प्रखंड अध्यक्ष चन्देश्वर प्रसाद भारती, अनिल सिंह,आनन्द किशोर सिंह, सुरेश सिंह,महेश्वरी सिंह,दिनेश सहनी, मंजूर अहमद,अशोक तिवारी,बेबी देवी,सुरेश राम तथा बड़ी संख्या में जदयू के कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिपोर्ट:- गोपाल सहनी, व्यूरोचीफ छपरा