*बृहद कैंप के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लिए गए आवेदन ,आवेदनों का हुआ मौके पर निस्तारण
*350 से अधिक लोगों ने लिया बृहद कैंप का लाभ
हमीरपुर – विगत दिनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण के निर्देशन में नगर पालिका हमीरपुर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में बृहद कैम्प का आयोजन किया गया। इस बृहद कैम्प में पेंशन, राशन कार्ड, विद्युत विभाग,आयुष्मान कार्ड, दिव्यांगों को सहायक उपकरण आय जाति आदि के ऑनलाइन आवेदन ,प्रधानमंत्री आवास ,श्रम कार्ड आदि से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए स्टाल लगाए गए।
कैम्प में नगर पालिका अध्यक्ष श्री कुलदीप निषाद की मौजूदगी में पेंशन , विद्युतबिल समस्या, आयुष्मान कार्ड, राशनकार्ड प्रधानमंत्री आवास श्रम कार्ड आदि से संबंधित लोगो की समस्या सुनी गई तथा पात्र लोगो को संबंधित योजनाओं से लाभान्वित किया गया। पेंशन के आवेदन जमा किये गए।
कैंप के माध्यम से 350 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। इसके अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन हेतु 13 , विधवा पेंशन हेतु 21, दिव्यांग पेंशन/ सहायक उपकरण हेतु 04 , राशन कार्ड हेतु 14 , विद्युत बिल संशोधन हेतु 04, आयुष्मान कार्ड हेतु 16, आय जाति निवास आदि के ऑनलाइन आवेदन हेतु 45 , प्रधानमंत्री आवास योजना के 163 तथा श्रम कार्ड बनाने हेतु 44 लोगों ने संपर्क किया है।
जिसमें से मौके पर ही वृद्धावस्था पेंशन के 4 , विधवा पेंशन में 4, राशन कार्ड में 6 , आयुष्मान कार्ड में 9 , आय जाति निवास आदि के 3 आवेदनों को तत्काल निस्तारित कर योजनाओं से आच्छादित किया गया है ।इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर राजेश मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पटेल ,जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव सिंह ,दिव्यांग कल्याण अधिकारी राम लखन गुर्जर ,जिला पूर्ति अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे ।
