फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। शुक्रवार को नगर निकायों की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। हालांकि ज्यादातर पोलिंग बूथों पर बीएलओ नही पहुंच सके। 11 से 17 मार्च तक सूची में नाम शामिल कराया जा सकेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने कई दिन पहले ही मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया था। 10 मार्च को मतदाता सूची का बूथों पर प्रकाशन करने को कहा था। ताकि मतदाता अपना नाम देखकर आपत्तियां-दावे दे सके। शुक्रवार को नगर निगम बरेली व नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के ज्यादातर बीएलओ पोलिंग बूथों पर नही पहुंचे। जबकि निर्वाचन अधिकारियों ने होली से पहले ही बीएलओ को मतदाता सूची और आयोग के निर्देश की प्रति सौंप दी थी। 11 से 17 मार्च तक वोटर लिस्ट में शामिल होने का मौका है। आयोग ने sec.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी दी है। मतदाता सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत कार्यालय, मतदान केंद्र पर जाकर देख सकते है।।
बरेली से कपिल यादव
