धूमधाम से मना गुरु नानक देव का 553वां प्रकाश पर्व, हुआ कीर्तन

बरेली। मंगलवार को सिख धर्म के प्रवर्तक गुरू नानक देव का 553वें प्रकाश पर्व है। जिसे लेकर समस्त गुरु नानक नाम लेवा संगत के सहयोग से देश-दुनिया मे हर्ष और उत्साह दिखाई दे रहा है। गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर के बिशप मंडल इंटर कॉलेज में कीर्तन दरबार चला। इस दौरान लंगर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेंट्रल गुरुपुरब कमेटी बरेली के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में कई पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थे शामिल हुए। गुरु नानक देव के पावन प्रकाश में पंजाब के खन्ना से पन्थ प्रसिद्ध रागी और प्रचारक तेजिंद्र सिंह, स्वर्ण मंदिर अमृतसर साहिब से हजूरी रागी अवतार सिंह और रोपड़ से ज्ञानी मनिंदरपाल सिंह ने संगत को निहाल कर दिया। प्रकाश पर्व के अवसर पर लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर फ्री मेडिकल और ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन किया गया। वही इस आयोजन मे माता भाग कौर ग्रुप, अखंड कीरतनी जत्था, सिख सेवक जत्था, सिख मिशनरी कॉलेज, गुरुवाणी सेवा सोसायटी समेत बरेली के सभी सिख संगठनों का सहयोग रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *