देश बन चुका है विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था- चौधरी देवेंद्र सिंह

भोजीपुरा, बरेली। भाजपा की ओर से केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भोजीपुरा के दिव्यानंद आश्रम मे शुक्रवार को जनपदीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि देश विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है। विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाएं। मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास और प्राण प्रतिष्ठा, काशी विश्वनाथ धाम का पुनरोद्धार और महाकुंभ जैसे आयोजन से प्रदेश की छवि बदल रही है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश बदल रहा है। आंतरिक सुरक्षा से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक में भारत दुनिया के लिए उदाहरण बना है। जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों पर केंद्रित अभियान 9 से 21 जून तक चलेगा। इस मौके पर एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ. एमपी आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, रविन्द्र सिंह राठौर, पूरन लाल लोधी, हरिशंकर गंगवार, शिव मंगल सिंह राठौर, वीरपाल गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया, अजय सक्सेना, राहुल साहू, चंचल गंगवार, नीरेंद्र सिंह राठौर, अभय चौहान, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, नेहा कन्नौजिया अंकित शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव, अमरिंदर सिंह गोल्डी, भूपेंद्र कुर्मी, गोपाल कृष्ण गंगवार, चेयरमैन वीरपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *