देशहित मे एकजुट होकर करें संस्कृति की सुरक्षा

बरेली। मढ़ीनाथ नगर मे श्रीबाला जी महाराज हिंदू समिति की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया गया। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर उमाकांतानंद ने कहा कि सनातन धर्म, संस्कृति के कारण भारत राष्ट्र की संस्कृति की सुरक्षा लिए तत्पर रहना चाहिए। उमाकांतानंद ने कहा कि सभी हिंदुओं को धर्म संस्कृति के साथ राष्ट्र की एकता के लिए तत्पर रहना होगा। आरएसएस के विभाग सह संपर्क प्रमुख डॉ. रवि शरण ने कहा कि स्वयंसेवकों ने निस्वार्थ सेवा सेसमाज में एक विशेष पहचान बनाई है। 100 वर्ष की यात्रा में स्वयंसेवकों ने आपदा के समय सेवा की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश गुप्ता ने की। यहां डॉ. वंदना शर्मा, नरेश माहेश्वरी, डॉ राजीव, राजीव सिंह, अनुज, रिषभ, सतीश, एमपी सिंह, सौरभ मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *