बरेली। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र मे युवती को होटल मे ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश करके बाद जेल भेज दिया गया। कोतवाली मे दर्ज कराई रिपोर्ट मे शख्स ने बताया था कि जिला बिजनौर के थाना नजीबाबाद के आदर्श नगर निवासी विपिन कुमार उर्फ सुमित कटारिया ने उसकी बेटी को प्रेमजाल मे फंसाया और जंक्शन के एक होटल मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। उसने 9 अगस्त 2022 और 9 जनवरी 2023 को दोबारा होटल मे बुलाकर शारीरिक संबंध बनाकर 35 हजार रुपये की रंगदारी वसूली। आरोप है कि उसके बाद अंतिम बार सितंबर 2025 मे उसे पुराने बस अड्डे के एक होटल मे बुलाकर संबंध बनाए थे। उसके बाद एक लाख रुपये नही देने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी को चौपुला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।।
बरेली से कपिल यादव
