दिव्यांग ईश्वर जांगिड़ को राज्यस्तरीय श्रेष्ठता सम्मान

राजस्थान/बाड़मेर – जयपुर में राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में दी बाड़मेर कंप्यूटर कोचिंग संस्थान के निदेशक दिव्यांग ईश्वर सोनिया जांगिड़ को वर्ष 2025 में सर्वाधिक आरएससीआईटी प्रवेश के लिए राजस्थान राज्य श्रेष्ठता सम्मान प्रदान किया गया। यह उपलब्धि पूरे बाड़मेर जिले के लिए गौरव का विषय बनी।

दिव्यांग होने के बावजूद ईश्वर सोनिया जांगिड़ ने अपने दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और शिक्षा के प्रति समर्पण से यह सिद्ध किया कि मजबूत हौसलों के आगे कोई बाधा टिक नहीं सकती। कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में उनके सतत प्रयासों ने संस्थान को प्रदेश स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई। समारोह में सीएनसी इन्फोटेक के निदेशक मनीष धमेजा के मार्गदर्शन और प्रेरणा का भी उल्लेख हुआ, जिनके प्रेरक सहयोग से संस्थान ने पिछले पाँच वर्षों से लगातार प्रथम स्थान बनाए रखा है।

इस सफलता में उनकी पत्नी सोनिया ईश्वर जांगिड़ का निरंतर साथ और सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम में बिशाल चक्रवर्ती, हिमांशु गुप्ता, महेश सिंहा, रमेश गेंवा, मुकेश सोलंकी, शक्ति सिंह एवं चंदन सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *