दिवंगत विधायक का फरीदपुर श्मशान भूमि मे होगा अंतिम संस्कार

बरेली। फरीदपुर के दिवंगत विधायक का पार्थिव शरीर शनिवार को मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद फरीदपुर ले जाया जाएगा। दिवंगत विधायक के भतीजे गौरव ग्वाल ने बताया कि फरीदपुर में कैंप कार्यालय पर समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों के अंतिम दर्शन के बाद विधायक का पार्थिव शरीर स्टेशन रोड स्थित श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार को ले जाया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि डॉ. श्याम बिहारी लाल के पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे मे लपेटकर ले जाया जाएगा। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। दिवंगत विधायक के परिजनों ने बताया कि डॉ. श्याम बिहारी लाल की छोटी बेटी शिवानी ग्वाल मुंबई मे आरबीआई में कार्यरत है। पिता के निधन की खबर सुनते ही वह बरेली के लिए फ्लाइट से निकल पड़ी है। सुबह तक वह बरेली पहुंच जाएंगी। वही फरीदपुर विधायक की असमय मृत्यु से भाजपा के बरेली जिला, महानगर और आंवला संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिलाध्याक्ष सोमपाल शर्मा और आंवला के जिलाध्यक्ष ने इसे संगठन के साथ ही समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *