बरेली। साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज एवं गुरु माता साहिब कौर के पावन जोड़ा साहिब को लेकर दिल्ली से चलकर गुरुचरण यात्रा के बरेली आगमन पर स्वागत हुआ। वीरांगना चौक पर क्षेत्र के प्रभारी व एमएलसी संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और सेंट मरिया स्कूल, महापौर सिटी कार्यालय पर महापौर उमेश गौतम ने यात्रा का स्वागत किया। गुरुद्वारा माडल टाउन के मुख्य सेवादार मालिक सिंघ कालड़ा एवं भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सर्युक्त रूप से टीम के साथ यात्रा का स्वागत किया। मेयर कार्यालय पर प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने यात्रा का स्वागत किया। सिविल लाइंस गुरुद्वारा साहिब मे ज्ञानी काला सिंह एवं गुरु की संगत ने चरण पादुका के दर्शन कर माला अर्पित की। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार के निवास पर अनिल सक्सेना, सर्किट हाउस चौराहा, सुधीर जैन चौक पर सिंधी समाज के लेखराज मोटवानी, प्रभा सिनेमा रोड पर अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, आईएमए, गंगाचरण अस्पताल पर डॉ प्रमेंद्र माहेश्वरी, आनंद आश्रम पर कैंट विधायक संजीव आम्रवाल ने पुष्पवर्षा की। मॉडल टाउन गुरुद्वारा में 10.30 बजे अरदास कर गुरु ग्रंथ साहिब को विश्राम हेतु सुखासन स्थल पर विराजमान किया गया। यात्रा में अमरजीत सिंह बक्शी, गुरदीप सिंह बग्गा, परमजीत सिंह ओबराय, राजेंदर सिंह, बलविंदर सिंह, राजेंदर सिंह बख्शी, प्रभु दयाल लोधी, देवेंद्र जोशी, प्रतेश पांडेय, विष्णु शर्मा, विशाल मल्होत्रा, पवन अरोड़ा, अमरजीत सिंह, डॉ. विनोद पागरानी आदि रहे। यात्रा मे पंज पियारे, पांच निशांची, साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी बस, गुरु साहिब के एवं माता साहिब के जोड़े के साथ 120 सिक्ख संगत चली। यात्रा संयोजक अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह एडवोकेट ने कहा कि सिख समाज को जो सम्मान भाजपा की केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया है, वह पूर्व में किसी भी अन्य दल ने नहीं किया गया।।
बरेली से कपिल यादव
