दिन मे खिली धूप, सुबह व रात कोहरे की चादर मे लिपटा बरेली

बरेली। सोमवार की सुबह घने कोहरे के बाद भगवान भाष्कर मेहरबान हुए और धूप खिली। इससे तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा और लोगों को ठंड और गलन से भी राहत मिली है। हालांकि शाम होने के साथ ही एक बार फिर धुंध छाने लगी और हवा चलने से सर्दी-गलन का असर फिर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिन तक सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 30-40 मीटर के बीच रही। करीब 10 बजे से कोहरा छंटना शुरू हुआ लेकिन हवा चलने की वजह से गलन से लोग कांपते रहे। एक घंटे में मौसम में तेजी से बदलाव हुआ। कोहरा छंट गया और धूप निकलने से ठंड का असर भी कम हो गया। गलन और सर्दी से लोगों को थोड़ा राहत मिली। दिन के सामान में बीते पोलीस घंटे में खास बदलाव नहीं हुआ। दिन में अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राहत की बात यह रही कि एक दिन पहले ही सीजन की सबसे सर्द रात के बाद तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। रात में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *