तौकीर के बेटे पर मुकदमा दर्ज, जमानत पर देर रात घर लौटा

बरेली। बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के पुत्र फरमान पर मादक पदार्थ रखने के मामले मे तिलहर कोतवाल ने एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में सजा का प्रावधान कम होने के कारण फरमान को थाने से ही जमानत दे दी गई। कोतवाल जुगल किशोर पाल ने बताया कि मंगलवार देर शाम कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के सामने कार चालक तौकीर रजा के पुत्र फरमान रजा ने सीतापुर डिपो की बस मे पीछे से टक्कर मार दी थी। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे कार से बाहर निकाला तो वह नशे की हालत मे था। उसके मामूली चोटे लगी थी। उसको मेडिकल के लिए सीएचसी पर भेजा। तौकीर रजा का पुत्र होने वजह से एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे व सीओ ज्योति यादव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर एसपी ग्रामीण ने फरमान की गाड़ी मे मिले ट्रॉली बैग को खोलकर जांच पड़ताल की। पुलिस को ट्रॉली बैग में सफेद थैलीनुमा झोले में एक कागज में लिपटा हुआ एक सिरिंज और क्रिस्टल स्मैक बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि फरमान के खिलाफ धारा 8/22ए एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने फरमान के गिरफ्तार होने की सूचना उसकी मां जबीना को दी। सूचना पर दरगाह आला हजरत से उसके खानदान के लोगों के अलावा काफी संख्या मे लोग शाहजहांपुर पहुंच गए थे। इसके बाद फरमान को थाने से ही जमानत मिलने के बाद सभी लोग देर रात बरेली पहुंचकर दरगाह आला हजरत पर हाजिरी दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *