तीन दिनों से घर से गायब युवती का पानी में उतराता मिला शव:गांव में मचा हड़कंप

*3 दिनों से घर से गायब एक युवती का शव उतराता ग्रामीणों द्वारा देखें जाने से हड़कंप मच गया

सीतापुर – सीतापुर के थाना रेउसा क्षेत्र के सेवता गांव के दक्षिण दिशा के कीढ़ी कुंआ शमसान घाट में भरे पानी में तीन दिनों से रात मे घर से गायब एक युवती का शव उतराता ग्रामीणों द्वारा देखें जाने से हड़कंप मच गया घटनास्थल पर लोंगो की भीड़ जमा हो गयी । ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका । मौके पर पहुंची रेउसा पुलिस ने शव को कब्जे युवती के शव को कब्जे लेकर पंचनामा भरकर पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया । पीड़ित द्वारा रेउसा थाने में तीन लोंगो के खिलाफ तहरीर दी है । पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रेउसा क्षेत्र के सेवता गांव निवासी अफसार उम्र करीब बीस वर्ष पुत्री सहाबुद्दीन 31 अक्टूबर की रात अचानक घर से गायब हो गयी परिजनों ने सुबह देर तक अफसार के कमरे से न निकलने पर उसके कमरे में जगाने के लिए गए तो उसके कमरे में पहले से ताला पड़ा था । जिसको तोड़कर कमरे के अंदर देखा तो उसमें अफसार नही मिली तब चिंतित होकर परिजनों ने अपने नजदीकी रिश्तेदारी में खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता पता नही चल सका खोजबीन के कारण थाने में परिजनों द्वारा गायब होने की कोई तहरीर नही दी गयी गुरुवार को खेतों की ओर कार्य करने जा रहे ग्रामीणों द्वारा सेवता गांव के दक्षिण दिशा कीढ़ी कुँआ शमशान घाट में भरे बारिश के पानी मे संदिग्ध अवस्था मे युवती का शव उतराता देखा गया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने नन्दराम गौतम प्रधान सेवता को दी जिसकी सूचना प्रधान द्वारा पुलिस को दी गयी युवती का शव मिलने की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी घटना की सूचना पाकर रेउसा थाने से तुरंत मौके पर पहुंचे सरोज कुमार ने मौके पर जमा भीड़ के सामने युवती के शव के कपड़े पकड़ कर बाहर निकलने लगे सरोज कुमार ने युवती के शव के साथ अपनी ताकत आजमाने लगे जब युवती के शव को बाहर अकेले नही निकाल सके तब फिर युवती के शव को उसी पानी मे छोड़ दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तब दो ग्रामीणों की कड़ी मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका युवती के शव की शिनाख्त के लिए ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई शव की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर युवती के शव को देखने पहुंचे सेवता गांव निवासी इक़रार ने शव को देखते ही जिसकी पहचान सेवता गांव के कोटेदार असलम की बहन के रूप में किया जिसकी सूचना इक़रार द्वारा कोटेदार असलम पुत्र सहाबुद्दीन सेवता को दी तो उन्होंने मौके पर पहुंचे जिन्होंने अपनी सबसे छोटी बहन अफसार 20 वर्ष पुत्री सहाबुद्दीन के रूप में शिनाख़्त किया मृतक अफसार के भाई असलम पुत्र सहाबुद्दीन द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मेरी बहन अफसार इकतीस अक्टूबर की रात घर से अचानक गायब हुई थी बहन अफसार की घर मे रखी पर्स में जब तलाशी ली गयी तो उसमें से एक फोन नंबर बरामद हुआ मृतक बहन के भाई सेवता गांव निवासी रियाजुद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन के द्वारा थाना रेउसा में दिए गए प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है जिसमे तीन लोग पर आरोप लगाया है कि सेवता गांव निवासी मुकीम 26 वर्ष पुत्र अतीक और गांव के ही मुबारक 27 वर्ष सलीम और सज्जन पुत्र अज्ञात निवासी जलालपुर थाना व कोतवाली बिसवां ने मेरी बहन अफसार उम्र करीब बीस वर्ष की हत्या की है युवती का गला दुपट्टे से कसा हुआ था । सूत्रों की माने तो अफसार का गांव के ही मुकीम, और मुबारक व कोतवाली थाना बिसवां क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी सज्जन पुत्र अज्ञात से काफी दिन से प्रेम प्रसंग चल रहा था सज्जन ने 31 अक्टूबर की देर रात करीब नौ बजे मदरसा चमनीस्तान रजा सेवता विद्यालय से छुट्टी ली थी तीनो प्रेमियों ने मिलकर प्रेमिका की हत्याकर शव को गांव के दक्षिण दिशा कीढी कुँआ शमशान घाट में भरे बारिश में पानी मे फेंक दिया सेवता के मुकीम से अफसार का प्रेम प्रसंग होने की शंका परिजनों को हुई तो उनके घर जाकर उल्हना दिया । जिस कारण मुकीम ने प्रेमिका से मिलना कुछ दिनों तक छोड़ दिया । लेकिन प्रेम प्रसंग यू हीं चलता रहा और प्यार ने प्रेमिका की जान ले ली मृतक अफसार भाई और बहनों में से सबसे छोटी बहन थी जो मंझीले भाई के घर पर रहती थी
जब इस बारे में रेउसा थाना प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया । पीड़ित द्वारा तीन लोंगो के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

– सीतापुर से रामकिशोर अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *