ड्राफ्ट मतदाता सूची मे गड़बड़ियों का अंबार, छह फरवरी तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

बरेली। मतदाता सूची का ड्राफ्ट देखने के लिए बुधवार को बूथों पर मतदाता उमड़ पड़े। लोगों ने ऑनलाइन ड्राफ्ट भी देखा। बड़ी संख्या मे लोग गलतियों से परेशान दिखे। सही फॉर्म भरने के बाद भी तमाम लोगों के नाम और मकान नंबर गलत निकले। मुस्लिम घर में हिंदू और हिंदू घरों में मुस्लिम वोटर के नाम दर्ज कर दिए गए। ड्राफ्ट पब्लिकेशन के अनुसार जनपद बरेली मे अब कुल 26,91,067 मतदाता है। एएसडी वोटर के रूप में दर्ज 7,16,509 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नही किए गए है। नो मैपिंग में दर्ज 220182 मतदाताओं को नोटिस भेजे जाएंगे। बुधवार को लोगों ने ड्राफ्ट को दिखा। ड्रॉफ्ट देखने के बाद पता चला कि तमाम लोगों के नाम गलत लिखे हुए हैं जबकि उन्होंने अपना नाम सही दिया था। सनराइज एनक्लेव कॉलोनी मे मकान नंबर भी गलत दर्ज किए गए है। कई आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को एक ही मकान नंबर 123 पर दिखा दिया गया है। भोजीपुरा विधानसभा के धौराटांडा कस्बे मे मकान संख्या चार हसीब अख्तर का है। मकान संख्या चार पर उनके परिवार के नाम के साथ-साथ हिंदू मतदाता जौहरीमल, सोमवती, लालाराम, सावित्री, कुंवरसेन, धर्मपाल, उषा देवी के नाम भी दर्ज हैं। बगल के ही मकान नंबर पांच मे भी मुस्लिम परिवार रहता है। यहां उस परिवार के साथ ही कमलेश, भगवती, उमेश बाबू, हरदेई, अमित गंगवार, सरस्वती, अनीता, अमित, प्रकाश, सपना के नाम भी दर्ज किए गए हैं। मकान नंबर 3 में रहने वाले कय्यूम और उनके बेटे का नाम मकान संख्या 33 में दर्ज है। वही डीएम की अध्यक्षता मे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बताया गया कि यह सूची ऑनलाइन भी उपलब्ध है। जिसे कोई भी मतदाता डाउनलोड कर देख सकता है। दावा-आपत्ति छह फरवरी 2026 तक की जा सकती है। नोटिस चरण व दावों, आपत्तियों का निस्ताण 6 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक होगा और अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 11 जनवरी को समस्त बूथों पर बीएलओ रहेंगे और मतदाता सूची पढ़कर सुनाएगें। बताया गया कि 1 जनवरी 2026 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे नवयुवा अथवा ऐसे अर्ह मतदाता जिनका नाम आलेख्य निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नही है उनके द्वारा नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने हेतु निर्धारित प्रारूप-6 पर आवेदन किया जा सकता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *