ड्यूटी पर तैनात फौजी ने प्लास्टिक की रस्सी से स्टोर रूम मे लगाई फांसी

बरेली। ड्यूटी पर तैनात फौजी ने संदिग्ध परिस्थितियों मे प्लास्टिक की रस्सी से स्टोर रूम मे फांसी लगा ली। उसके साथियों ने स्टोर रूम मे जाकर देखा तो उसका शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका था। इसकी जानकारी आर्मी के उच्च अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार जनपद बदायूं थाना बिसौली के गांव सीकरी के रहने वाले हरिओम (28) बरेली थाना कैंट घोड़ा बटालियन मे सिपाई पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान प्लास्टिक की रस्सी से स्टोर मे जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। जब इसकी जानकारी साथियों को पता चला तो उन्होंने उच्च अधिकारियों को बताया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। बदायूं से परिजन और शहर से ससुरालवाले आ गए है। लेकिन मौत की वजह को लेकर संशय बरकरार है। हरिओम के साले बरेली के अशोक विहार निवासी गोविंद सिंह सबसे पहले पोस्टमार्टम हाउस की मोचर्री पहुंचे। उन्होंने बताया कि बहनोई दस साल पहले सेना मे भर्ती हुए थे। मेरठ कैंट मे तैनात थे। आठ महीने पहले बरेली तैनाती मिली थी। यहां दो महीने ड्यूटी करके एक महीने की छुट्टी पर घर आ जाते थे। परिवार मे कोई विवाद या समस्या नही है तो आत्महत्या की वजह को लेकर संशय है। उन्होंने सेना व पुलिस से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। हरिओम के परिवार मे पत्नी कविता और दो बेटे हैं। बेटों की उम्र सात व नौ साल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *