बरेली। भाजपा के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर महानगर कमेटी की ओर से सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी आयोजित की गई। ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र के लिए जिये, राष्ट्र के लिए बलिदान हुए। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया था। दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि उन्होंने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे, यह कोई नारा नही था। यह उस तेजस्वी तपस्वी की हुंकार थी। सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा पिछली सरकारों ने वोट बैंक के लालच में धारा 370 को हटाने की हिम्मत नहीं की। भाजपा की सरकार ने जम्मू कश्मीर के लोगों के हितों के लिए यह फैसला लिया। यह सोच व विचार डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के थे, जिसे भाजपा ने साकार करने का काम किया। संचालन प्रत्तेश पांडे ने किया। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मेयर डॉ. उमेश गौतम, अनिल कुमार एडवोकेट, गुलशन आनंद, पं. राम गोपाल मिश्रा, डॉ. सीपीएस चौहान, डॉ. तृप्ति गुप्ता, प्रभु दयाल लोधी, विष्णु शर्मा, महानगर मीडिया प्रतिपाल सिंह, देवेंद्र जोशी, रेखा श्रीवास्तव, चित्रा मिश्रा, अतुल कपूर आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव