बरेली। गुरुवार को मुड़िया नबी बक्श सीएचसी पर जमकर हंगामा हुआ। स्टाफ नर्स का आरोप है कि डॉक्टर ने उसके साथ अभद्रता की जब नर्स ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने ईट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। मामले मे स्टाफ नर्स ने सीएमओ से इसकी शिकायत की है। इसके साथ ही डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। हालांकि सीएमओ ने भी विभागीय जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस के अनुसार शहर के मुड़िया नबी बक्श सीएचसी पर स्टाफ नर्स के रूप मे सुमनलता तैनात है। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह वह सीएचसी पहुंची तो वहां मौजूद डॉक्टर रामकृष्ण वर्मा उससे झगड़ा करने लगा। झगड़े के साथ ही उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अभद्रता करने लगा। जब सुमनलता ने इसका विरोध किया तो गुस्साए डॉक्टर ने ईट उठाई तो सुमनलता के सिर मे दे मारी। जिससे वह लहूलुहान हो गई। दोनों के बीच झगड़ा होते देख वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने किसी तरह से दोनों का बीच बचाव किया। हालांकि मामले में सुमनलता ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। उधर मामले की सूचना सीएमओ को भी दे दी गई। सुमनलता का मेडिकल कराने के बाद उनकी तहरीर पर डॉ रामकृष्ण वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वही इस मामले में सीएमओ डॉ बलबीर सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
