डीसीएम की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर ट्रॉली, ड्राइवर की मौत

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र की प्लाईवुड फैक्ट्री से पत्ता लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली मे डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की पहिये से कुचलकर मौत हो गई। फैक्ट्री के अधिकारियों परिवार वालों को हादसे की सूचना नही दी। मजदूरों की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने सीएचसी में शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया है। थाना भुता के मरोड़ा गांव निवासी 48 वर्षीय अमरपाल फरीदपुर की कुनाल प्लाईवुड फैक्ट्री मे ट्रैक्टर चलाते थे। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब 11 बजे अमरपाल फैक्ट्री से ट्रॉली मे पत्ता भरकर फरीदपुर की ओर जा रहे थे। पचौमी गांव के पास पीछे से आई डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और अमरपाल की अपने ही ट्रैक्टर के पहिये से कुचलकर मौत हो गई। साथी मजदूरों ने हादसे की सूचना परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने फैक्ट्री के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने हादसे के बारे मे नही बताया। इसके बाद सीएचसी पहुंचे परिजन ने फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने शव सीएचसी से नहीं उठने देने का ऐलान कर दिया। देर रात पुलिस ने परिवार वालों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *