डीएम ने ईओ व व्यापारी नेता के आरोपों की जांच कर आख्या शासन को भेजी

मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी। डीएम अविनाश सिंह ने 21 नवंबर से सुर्खियां बने ईओ व व्यापारी नेता के विवाद मामले को गंभीरता से लेते हुए गठित टीम से जांच कराकर विस्तृत जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को भेजी है। डीएम की जांच रिपोर्ट के बाद अब शासन स्तर से कार्रवाई होनी है। जांच मे व्यापारी नेता के आरोप एवं सरकारी दस्तावेज फाड़ने के आरोप अपुष्ट व बलहीन पाए गए है। आपको बता दें कि कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के व्यापारी राहुल गुप्ता की दुकान पर बिना नोटिस जेसीबी ले जाकर तोडफोड कर अवैध वसूली (रिश्वत) मॉगने का आरोप लगा था। फतेहगंज पश्चिमी निवासी युवा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री आशीष अग्रवाल ने गत दिनो नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर पर नियम विरूद्ध तोड़फोड़ करने एवं दो लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप लगाकर शासन मे शिकायत की थी। शासन ने आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश डीएम को दिए थे। डीएम ने जांच के लिए एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा एवं एडीएम न्यायिक देशदीपक सिंह की समिति गठित की थी। अधिकारियों ने नौ जनवरी को फतेहगंज पश्चिमी पहुंचकर नगर पंचायत कार्यालय व व्यापारी राहुल गुप्ता समेत इस प्रकरण से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए थे। शिकायत करने वाले आशीष अग्रवाल ने अपना लिखित पक्ष जांच टीम के समझ रखा। जांच मे रिश्वत की डिमांड के संबंध में साक्ष्य टीम को उपलब्ध नही कराया। टीम ने 28 जनवरी को जांच आख्या डीएम को भेज दी। सूत्रों के अनुसार टीम को जांच में व्यापारी नेता के आरोप एवं व्यापारी नेता पर लगे सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप अपुष्ट व बलहीन मिले। डीएम ने आख्या मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को भेज दी है। जांच रिपोर्ट के परीक्षणोंप्रांत शासन स्तर से ही गुणदोष के आधार पर प्रकरण का निस्तारण होगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *