बरेली। प्रदेश में भाजपा ने पिछली बार तीन सौ से अधिक सीटों पर विजय पाई थी। इस बार भी तीन सौ से अधिक सीटें मिलेगी और भाजपा की ही प्रदेश मे सरकार बनेगी। प्रमुख विपक्षी दल अगर अपनी 47 सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात है। जनता ने समाजवादी पार्टी की साइकिल को पंचर कर दिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भाजपा सूबे मे 300 से ज्यादा सीटे जीतने जा रही है। भाजपा ने जनता के लिए काम किया है। गरीबों के घर दिए है। वही केशव मौर्य ने अखिलेश यादव के उस ट्वीट का भी जबाव दिया है जिसमे अखिलेश ने कहा था कि बाबा ने 99 अपराधियों को टिकट देने की बात कही थी। इसके जबाव मे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बहुत बौखलाए और घबराए हुए है। उनको मालूम है। वह चुनाव के लिए जो सपने देख रहे थे। वह चकनाचूर हो गए है। सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश मुंगेरी लाल के हसीन सपने छोड़ दें। वह गुंडों, माफियाओं के दम पर आना चाहते हैं, लेकिन जनता ऐसा नहीं होने देगी। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की डबल इंजन की सरकार ने विकास को शिखर की ओर पहुंचाया है। इस कारण प्रदेश में सिर्फ भाजपा की लहर है। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि गठबंधन को भी जनता ने नकार दिया है। अखिलेश और राहुल इंटरनल संबंध है। वही अखिलेश के सामने भाजपा का कौन प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा तो उन्होंने कहा कि भाजपा के पास तमाम कैंडीडेट है जो चुनाव लड़ सकते है। यह बात जल्द संसदीय बोर्ड तय कर लेगा। हालांकि अखिलेश यादव के सामने उनके परिवार की बहू अपर्णा यादव के करहल से चुनाव लड़ने की खबरें खूब चर्चा बटोर रही है। फिर बोले, अखिलेश सरकार में बिजली के तार कपड़े सुखाने के काम आते थे। आज लोगों को भरपूर बिजली मिल रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त व दुरुस्त है। अखिलेश के सपने चकनाचूर हो गए हैं, इसलिए वह बौखलाए, घबराए हैं। लोगों को भ्रमित करने वाले ट्वीट कर रहे है। डिप्टी सीएम ने कहा प्रदेश की कानून व्यवस्था की जनता भी तारीफ कर रही है। सरकार बीजेपी ही बनाने जा रही है। वार्ता के समय मेयर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष डॉ. के एम अरोड़ा, कैंट प्रत्याशी संजीव अग्रवाल भी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव