सहारनपुर- देवबंद निकटवर्ती गांव बन्हेडा खास के प्रधान डॉक्टर राव सारिक को अखिल भारतीय पंचायत परिषद उत्तर प्रदेश सहारनपुर जिले के जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। गांव बन्हेडा खास में डॉक्टर राव सारिक के आवास पर पहुंच कर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार जी वह सहारनपुर जिले के जिला अध्यक्ष अनुज मदनुकी ने नामीत पत्र सौंपा। इस मौके पर पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर व समाजवादी पार्टी के देवबंद विधानसभा अध्यक्ष रमेश पवार वरिष्ठ समाजसेवी राव मुशर्रफ अली विवेक यादव प्रधान मंझौल जबरदस्त पुर मोनू कुमार सुधीर पवार बाबर प्रधान राजीव प्रधान राव सगीर अहमद राव सैफुल्ला राव सलमान विकास कुमार राव सद्दाम राव नफीस हाफिज सनव्वर सुधीर पवार शान मोहम्मद राव मारूफ राव तसव्वुर आदि मौजूद रहे।
– सहारनपुर से मन्थन चौधरी