* कंपोजिट स्कूल नवादा बिलसंडी में धूम धाम से मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
* बच्चों ने स्मार्ट क्लास में चंद्रयान 3 और इसरो के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की
बरेली। बीएसए संजय सिंह व बीईओ फरीदपुर शीशपाल के निर्देशन में इंग्लिश मीडियम कंपोजिट निपुण स्कूल नवादा बिलसंडी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस और इसरो दिवस धूम घाम से मनाया गया। राज्य पुरस्कृत शिक्षक, राज्य आईसीटी पुरस्कार से सम्मानित और विद्यालय में आईसीटी के इंचार्ज डॉ. अमित शर्मा ने बच्चों को वीआर बॉक्स और स्मार्ट बोर्ड पर अंतरिक्ष की वर्चुअल सैर कराई और चंद्रयान 3 के गौरवशाली इतिहास और इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। बच्चों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया, अनेक प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।
इं.प्र.अ. जलाल उद्दीन, स.अ. डॉ. अखिलेश उपाध्याय, प्रीती यादव, अम्बरीष मिश्रा, आशा कुमारी, कपिल जायसवाल, सुनीता त्रिपाठी, पूजा रानी, संदेश कुमार सिंह, लक्ष्मी पाठक, रमा चंदेल, ज्योति, आंगनबाड़ी केंद्र से अनीता, सुनीता और ज्योति आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।