डबल इंजन की सरकार मे विकास के पथ पर चल रहा उत्तर प्रदेश- जयवीर सिंह

बरेली। पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता करने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास की गति पर ले कर दौड़ रही है। प्रदेश से पूरी तरह गुंडाराज खत्म हो गया है। भूमाफिया व गलत काम करने वाले अंडरग्राउंड हो गए हैं। सरकार ऐसे लोगों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। आगे कहा कि अन्नदाता किसान और पशुपालकों के लिए पूरी तत्परता से उत्तर प्रदेश सरकार सजग है। अभी तक 2 लाख 2 हजार 86 करोड़ रुपये का गन्ना मुल्य का भुगतान प्रदेश में हुआ है। पीएम किसान सम्मान निधी से 2.60 करोड़ किसानों को 52 हजार एक सौ नब्बे करोड़ रुपये किसानों के खातें में भेजने का काम किया गया है। मंडियों में किसानों की प्री एरायवल सुविधा पहली बार उत्तर प्रदेश में कि गई है। मंडी व्यापारियों को डिजीटल पेमेंट की सुविधा दी जा रही है। गरीबों के लिए होली दिवाली एलपीजी गैस सिलेंडर देने की व्यवस्था की गई है। यातायात को सुगम बनाने के लिए 341 पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, 296 किलो मीटर लंबा बुदेलखंड एक्सप्रेस वे बनाया गया, पांच अंतरार्ष्टीय छह घरेलू हवाई अड्डों के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा हवाई अड्डे हैं। आगे कहा कि महिलाओं के विरुद्व अपराधों में जबरदस्त कमी आई है। महिला अपराध में सजा दिलाने वाला पहला राज्य उत्तर प्रदेश बना। ग्रसित गौ वंश के संरक्षण के लिए 6 हजार 4 सौ 84 गौ आश्रय स्थलों की स्थापना करते हुए 10 लाख 73 हजार गौ वंशीय पशुओं का आश्रय देने का काम किया गया है। इच्दुक पशुपालक और किसानों को एक-एक गाय के पालने के लिए नौ सौ रुपये महीना दिया जा रहा है। किसानों की सिचाई सुविधा को बेहतर करने के लिए 2 लाख 51 हजार 287 किलो मीटर नहरों की सिल्ट सफाई कराने का काम प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। नलकुपों का निर्माण और खराब नलकुपों की मरम्मत करने का काम सरकार लगातार कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *