डंपर चालक का ढाबे मे फंदे पर लटका मिला शव

अलीगंज, बरेली। जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र के राजपुर कलां स्थित ढाबे मे शनिवार देर रात एक ट्रक चालक का शव पंखे के कुंडे के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 52 वर्षीय बलजिंदर सिंह पुत्र गुलजार, निवासी ग्राम सुल्तानपुर, थाना काहनुवान, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। वह डंपर चालक था और रौहतापुर रामगंगा से रेता लाकर भजनई ईट-भट्ठे पर डंप कर रहा था। बताया गया कि बलजिंदर सिंह पिछले करीब 20 दिनों से अपने पुत्र हर्षदीप के साथ रात में महाकाल ढाबे पर ही रुक रहा था। वह शराब का आदी भी बताया जा रहा है। शुक्रवार रात करीब एक बजे ढाबे के कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *