भोजीपुरा, बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र मे कारचोबी ठेकेदार इकबाल अहमद की मौत मामले मे नया मोड़ आ गया है। उसकी मौत सीढ़ियों से गिरने से नही हुई बल्कि हत्या की गई थी। उसका गांव की एक महिला से अफेयर था। रात मे उसने मिलने के लिए बुलाया। महिला ने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के तीन दिन बाद पत्नी ने गांव निवासी दंपती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उक्त दंपती को रविवार दो बजे पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के समक्ष प्रेमिका ने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव घुर समसपुर निवासी कारचोबी ठेकेदार इकबाल अहमद का शव 30 जनवरी को सुबह छह बजे अपने ही मकान के मुख्य दरवाजे की सीढ़ियों पर मिला था। पुलिस इसे हादसा मान रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे मौत गला दबाने से सांस अवरुद्ध होने की वजह सामने आई। शरीर मे चोटों के छह निशान भी पाए गए थे। मृतक की पत्नी शहनाज की ओर से शनिवार को गांव की रहने वाली महिला रबीना और उसके पति इदरीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उक्त दंपती को रविवार दो बजे पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ की। रबीना ने बगैर देरी हत्या की घटना के जुर्म को कबूल कर लिया। एसपी उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि मृतक इकबाल अहमद रबीना से साड़ी, सूटों की कढ़ाई करवाता था। इसी दौरान रबीना से इकबाल के प्रेम संबंध हो गए थे। 29 जनवरी को इकबाल अहमद ससुराल मे ससुर की बरसी के कार्यक्रम मे पत्नी शहनाज को लेकर गए थे। इकबाल अहमद पत्नी को मायके मे छोड़कर घर वापस आ गए थे। रबीना ने इकबाल को काल करके उससे मिलने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद इकबाल ने रबीना को दो नशे की गोलियां दी और कहा अपने पति को दे देना। रबीना ने 29 जनवरी की शाम आठ बजे चाय बनाई। जिसमे नशे की गोलियां डाल दी थी। अपनी व बच्चों की चाय में गोलियां नहीं डाली थी। पति मोबाइल फोन देखते-देखते सो गए। तभी उसने इकबाल को रात्रि मे 11.40 बजे मोबाइल काल की तभी इकबाल अहमद ने कहा घर आ जाओ घर पर कोई नही है। जब वह इकबाल के घर गई तो इकबाल खिड़की से घर से निकल आया और बाहर चबूतरे पर खड़ा मिला। उसने संबंध बनाने की बात कही तभी उसने बातें करते-करते इकबाल के दोनों हाथों पैरों को दबाया एक हाथ मुंह और एक हाथ से गला घोंटा कर मार डाला और शव दरवाजे की सीढ़ियों पर फेंक चली गई। उसने इस घटना को अपने पति से भी नही बताया था। रबीना ने पुलिस को बताया कि काल रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर उसकी मर्जी के बगैर संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। उसे डर था कि पति को यह सब पता चल गया तो घर में रहने नहीं देंगे। इसी डर की वजह से हत्या कर दी। वह इकबाल अहमद से तंग आ गई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।।
बरेली से कपिल यादव