ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा, बाइक सवार की मौत

शीशगढ़, बरेली। मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने सामने से आ रही बाइक को रौंद दिया। 22 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल जाते समय घायल की मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ कर भाग गया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक थाना मीरगंज के तिलमास गांव के रहने वाले 22 वर्षीय तस्लीम मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपनी बाइक से शीशगढ़ थाना क्षेत्र के कुतकपुर गांव में जा रहे थे। इसी बीच बहेड़ी शीशगढ़ रोड पर गांव के पास ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने तस्लीम की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ देख ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जब तस्लीम को अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *