ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल

रिठौरा, बरेली। रविवार को मेन मार्केट मे गन्ने की भूसी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। दुर्घटना मे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है। रविवार को दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज के ठीक सामने गन्ने की भूसी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपति बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। वही ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हालांकि लोगों ने ट्रैक्टर का नंबर नोट कर लिया है। शनिवार को भी हाफिजगंज मे पीलीभीत हाईवे पर एक ओवरलोड ट्रक बर्खास्त सिपाही नौशाद की कार पर गिर गया था। पुलिस ने बमुश्किल सिपाही को ट्रक के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला था। ओवरलोड वाहन दिनभर पुलिस चौकी और थाना की सामने से गुजरते हैं। लेकिन पुलिस का इन पर कोई ध्यान नही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *