ट्रेन से गिरकर युवक हुआ गंम्भीर घायल, जिला अस्पताल रेफर 

मीरगंज, बरेली। ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मीरगंज के नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर सफर कर रहा एक युवक अचानक धक्का लगने से नीचे गिर गया। इस दुर्घटना मे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर गेटमैन नरेश पाल ने युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से मीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जनपद श्रावस्ती निवासी रविकुमार अपने घर से मजदूरी करने पंजाब के लुधियाना जा रहा था। शहीद एक्सप्रेस के गेट के पास ही खड़े होकर यात्रा करने लगा। बताते हैं कि ट्रेन नगरिया सादात स्टेशन से आगे पहुंची ही थी कि गेट संख्या 379 सी पहुंचने पर ट्रेन से किसी ने उसे धक्का दे दिया। जिससे युवक अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर गेटमैन नरेश पाल व अन्य स्टॉफ ने घायल का उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बन हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि सिर मे चोट व एक हाथ, एक पैर फैक्चर हो गया है। सिर मे चोट लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *