मीरगंज, बरेली। हाईवे पर ट्रक ने कार मे टक्कर मार दी। जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की मदद करने पहुंचा एक गार्ड कार में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर चला गया। बैग में डेढ़ लाख रुपये थे। सूचना पर पुलिस ने गार्ड से बैग लेकर घायल के परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार सुबह 7.30 बजे रामपुर से बरेली की ओर जा रही कार को मीरगंज के सिंधौली चौराहा पर नगरिया कल्यानपुर की ओर से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार आदेश पुत्र मंगलीराम निवासी लाल फाटक, बरेली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस चालक विजय मौके पर पहुंच गया। वह पुलिस को सूचना देकर घायल को क्षतिग्रस्त कार से निकालने में जुट गया। सूचना पर ट्रैफिक इंचार्ज उप निरीक्षक श्रीपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को इलाज को बरेली भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि क्षतिग्रस्त कार से एक बैग निकाल कर गार्ड क्रॉसिंग की ओर गया है। पुलिस ने कुछ ही देर में गार्ड को ढूंढ निकाला। उसने पुलिस को बताया बैग सुरक्षा को उसने अपने पास रख लिया था। पुलिस ने उससे बैग कब्जे में ले लिया। उप निरीक्षक श्रीपाल ने बताया आदेश मिर्च का कारोबार करते हैं। वह मंगलवार सुबह रामपुर से पेमेंट लेकर घर लौट रहे थे। एसओ संजय तोमर ने घायल को बैग परिजनों को सौंप दिया। एसओ ने बताया बैग में डेढ़ लाख रुपये थे।।
बरेली से कपिल यादव
