शाही, बरेली। जनपद के थाना शाही धौरा रोड पर चावल लेकर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। रोड पर गिरे बाइक सवार के सिर के ऊपर से ट्रक का टायर उतर गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना से युवक के घर मे कोहराम मच गया। शनिवार शाम चार बजे कस्वा शाही के मोहल्ला पंतनगर निवासी लवकुश (18) पुत्र कृष्णपाल कश्यप धौरा की तरफ जा रहा था। रम्पुरा और नारा फरीदापुर के बीच मे घौरा की तरफ से आए चावल भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। लवकुश बाइक सहित रोड पर गिर गया। ट्रक का पिछला टायर लवकुश के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे लवकुश का सिर गर्दन से अलग हो गया। सिर कुचल कर रोड पर चिपक गया। उसके क्षत विक्षत शव को देख लोगों की रूह कांप गई। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीरों एवं आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान शादी मे मिली बाइक और कपड़ों से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे मे ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर मोर्चरी भेज दिया। परिजनों ने बताया शुक्रवार को लवकुश के बड़े भाई सूरज की बारात गई थी। शनिवार को बारात बापस शाही लौटी थी। परिवार के लोग व रिश्तेदार शादी की खुशियों मे हुबे थे। लवकुश शादी मे मिली बाइक से धौरा की तरफ चला गया। उसकी मौत से खुशियों वाले घर मे मातम पसर गया।।
बरेली से कपिल यादव
