ट्रक के अचानक ब्रेक लेने पर पीछे से घुसी कैंटर, चालक घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर शंखा पुल के पास बरेली की तरफ से आ रहा ट्रक चालक ने सड़क पर निकल रहे गोवंश को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए तभी पीछे से आ रही कैंटर ट्रक मे घुस गई। जिसमे कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। कैंटर गाड़ी पूरी छतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार माधोपुर निवासी शाकिर खांन की कैंटर गाड़ी शनिवार की सुबह 10 बजे ड्राइवर परसाखेड़ा से गाड़ी लोड कराने के लिए ठिरिया खेतल जा रहा था। शंखा पुल के पास पहुंचा तभी आगे जा रहे ट्रक के ड्राइवर ने सड़क पर निकल रहा गोवंश को बचाने के लिए अचानक ब्रेक ले लिए। कैंटर ड्राइवर ने भी ब्रेक लिये लेकिन गाड़ी रुक नही पाई और ट्रक मे पीछे से घुस गई और पूरी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमे ड्राइवर संतोष निवासी शाहजहांपुर गंभीर रूप से घायल हो गय। राहगीरों ने उसे बाहर निकाला और उसी के मोबाइल से गाड़ी मालिक को सूचना दी। गाड़ी मालिक तुरन्त ही मौके पर पहुंच गये। उन्होंने उसे इलाज के लिए पास के ही अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। हाइवे की टीम ने कैंटर गाड़ी को रोड से साइड खड़ा कर दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *