ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार 2 युवकों की मौत

आजमगढ़- दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीहपुर गांव निवासी दो युवकों की सोमवार की सुबह जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर बाजार में जौनपुर जाते समय बाइक के ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक डीहपुर गांव निवासी ज्ञानेन्द्र सिंह ऊर्फ रोशन 32 पुत्र मातबर सिंह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। मृतक की शादी नहीं हुई थी तथा दूसरे स्थान पर बजारू तथा तीसरे स्थान पर छोटू है। मां मुन्नी सिंह का तथा घर के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है। वही घटना में गांव के ही दूसरे मृतक अभिषेक मौर्य ऊर्फ झबलू मौर्य 19 पुत्र स्व. किसान मौर्य तीन भाईयों में बड़ा था। दूसरे स्थान पर करन तथा तीसरे स्थान पर अर्जुन है। घटना से मां पुष्पा मौर्य की हालत विक्षिप्तो जैसी हो गयी है।दोनो मृतक जौनपुर जिले में बिजली का मीटर लगाने का काम करते थे। दुर्घटना में मृत दोनों ही के भरोसे घर का खर्च चलता था। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *