बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। हाइवे पर सोमवार को अनियंत्रित कंटेनर की टक्कर से टोलकर्मी ट्रैक्टर चालक की मौत के मामले मे टोल कंपनी के द्वारा मृतक के परिजनों को सहयोग नही करने पर परिजनो ने मुआवजे की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ हाईवे की मध्यस्ता मे हुई वार्ता मे कंपनी और मृतक के परिजनों मे समझौता हो गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस की सुरक्षा मे मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को हाईवे पर डिवाइडर मे लगे पौधों को पानी लगाते समय तेज रफ्तार वाहन ने टोल प्लाजा के ट्रैक्टर में टक्कर मार दी थी। जिससे ट्रैक्टर पर बैठे खिरका निवासी परमानंद रोड पर गिर गए थे। अज्ञात वाहन का पहिया उनके ऊपर से गुजरने पर उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह टोलकर्मी परमांनद के आश्रित को मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए तमाम ग्रामीण फतेहगंज पश्चिमी थाने मे जमा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसओ प्रयागराज सिंह से मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की। एसओ की सूचना पर एसडीएम आलोक कुमार, सीओ हाईवे शिवम आशुतोष, टोल मैनेजर ऐश्वर्या चौहान और एआरसी लाइट कंपनी के अधिकारी थाने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। इसके बाद परिजनों और कंपनी मे लिखित समझौता हुआ कि कंपनी मृतक के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद देगी। साथ ही पॉलिसी का पैसा न मिलने तक हर माह 15000 रुपये की राशि देगी। परमानंद अपने पीछे पत्नी जमुना देवी, दो बेटी बंदना, मनु और एक बेटे आनंद को छोड़ गये है।।
बरेली से कपिल यादव
