बरेली। बरेली से रामपुर जा रहे कार सवार दंपत्ति और उनके बच्चें को झुमका तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से गाड़ी कई बार पलटा खाकर हाईवे पर ही पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि दंपत्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शहर के महानगर कॉलोनी मे रहने वाले अभिषेक चौधरी अपनी पत्नी कनिका चौधरी व नौ माह के बेटे क्रियांश के साथ रिश्तेदारी मे रामपुर जा रहे थे। इसी दौरान झुमका तिराहे के पास पहुंचते ही उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार कई पलटा खाकर हाईवे पर ही पलट गयी। सूचना मिलते ही परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज विश्व देव सिंह, हेड कांस्टेबल रुपेंद्र चौधरी, मिर्जा बेग मौके पर पहुंचे और घायलों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने क्रियांश को मृत घोषित कर दिया जबकि अभिषेक व कनिका का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर कार्रवाई शुरु कर दी।।
बरेली से कपिल यादव
