जी-राम-जी से आमजन को मिलेगा सीधा लाभ, खत्म होगा भ्रष्टाचार- केशव मौर्य

फरीदपुर, बरेली। जनपद के विकास खंड फरीदपुर के लौंगपुर गांव मे शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने ग्राम चौपाल में वीबी-जी राम जी योजना पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले जिस योजना को मनरेगा के नाम से जाना जाता था। अब उसे विकसित भारत जी राम जी कर दिया गया। इससे गांवों का कायाकल्प होगा। श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। भ्रष्टाचार खत्म होगा और गांव भी स्मार्ट बनेंगे। इसका कांग्रेस, समाजवादी पार्टी व अन्य विपक्षी दल विरोध कर रहे है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा में भ्रष्टाचार होता था। अब विकास होगा। पहले मनरेगा में श्रमिकों को 100 दिन की काम की गारंटी दी जाती थी लेकिन अब ‘वीबी-जी रामजी’ अधिनियम के तहत 125 दिन काम मिला करेगा। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस अधिनियम के तहत ग्राम सभा की तीन श्रेणी बनाई गई है ए, बी और सी। इन तीन कैटेगरी से गांव के विकास का आकलन किया जाएगा। प्रधानमंत्री के निर्देश पर एक पीएम गति शक्ति एक पोर्टल है। उस पर सब दिखाई देगा कि गांव मे क्या हो रहा है, क्या नही हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब काम की ओवर मैपिंग नही होगी। बनी सड़क को दोबारा नही बना पाएंगे। भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तो वह दिल्ली से कहते थे कि अगर एक रुपया देते है तो लाभार्थी तक 15 पैसे पहुंचते थे। अब इस प्रकार की बेईमानी बिल्कुल नहीं होने देंगे। योजना का पूरा पैसा लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आवास की लाभार्थी साधना देवी, मनीषा, मनरेगा श्रमिक इकबाल, रामपाल, हीरालाल, होरीलाल, अमित सिंह, एनआरएलएम समूह की श्याम कुमारी, प्रति, रुचि, सुषमा शर्मा, व्यक्तिगत शौचालय की पात्र जयराज सिंह, आशा सक्सेना, आयुष्मान के पात्र कुंदन, रंजीत सिंह एवं सामुदायिक शौचालय केयर ट्रैक्टर गीता देवी एवं बबली को चेक देकर सम्मानित किया। ग्राम चौपाल मे एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक डॉ डीसी वर्मा, एमपी आर्य, रश्मि पटेल, बहोरन लाल मौर्य, ग्राम प्रधान सुदामा तोमर, वरुण तोमर उर्फ लकी, धर्मेंद्र तोमर, ओमवीर गुर्जर, राजेंद्र सोनकर, रविंद्र यादव, अतुल अग्निहोत्री, अविरल तोमर, फतेहगंज पूर्वी अध्यक्ष संजय पाठक, अनिल राणा, अभिताभ सिंह, बबीता गुप्ता आदि थे। कार्यक्रम के बाद पंचायत सहायकों ने मानदेय की बढ़ोतरी की मांग करते हुए उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *