बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। जीएसटी टीम के छापा मारने की सूचना पर बुधवार को बाजार बंद रहा। दुकानदार दुकानों पर ताला लगाकर बाहर बैठे रहे। बाजार बंद होने से कस्बे में खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा। जनपद मे राज्य वस्तु एवं सेवाकर के अधिकारियों द्वारा की जा रही छापेमारी को लेकर व्यापारी परेशान है। बुधवार को कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की दुकाने दोपहर साढ़े बारह बजे टीम के आने की अफवाह फैल गई जिससे दुकानों के फटाफट शटर गिरना शुरू हो गए। देखते ही देखते आधा बाजार बंद हो गया और करीब चार बजे तक आधा बाजार बंद रहा। इस बीच बाजार पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। बता दें कि टैक्स चोरी व बिना पंजीकरण के संचालित हो रही दुकानों पर एसजीएसटी की टीम छापेमारी कर शिकंजा कस रही है। जीएसटी टीम के न आने पर दुकाने शाम को खुली।।
बरेली से कपिल यादव
