जिले मे बदला माैसम का मिजाज, छाए बादल, बारिश हाेने की संभावना

बरेली। तपती धूप से गुजरे मानसून के बीच जिले मे मौसम का मिजाज रविवार को बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए। ठंडी हवाएं चलने लगी। इससे तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली। इससे दिन का अधिकतम तापमान तेजी से नीचे आता हुआ महसूस हुआ। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक बादल से दिन मे करीब पांच डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान नीचे रहेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान पर इसका खास असर नही पड़ेगा। मौसम विज्ञान के मुताबिक 13 जुलाई तक बारिश होने के आसार है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। अगले करीब चार से पांच दिन तक दिन मे तेज धूप से कुछ राहत मिल सकती है। इससे शनिवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वातावरण में अधिकतम आर्द्रता करीब 82 फीसद और न्यूनतम आर्द्रता 55 फीसद थी। जिले मे प्री-मानसून के दौरान तो अच्छी बरसात हुई थी लेकिन इसके बाद आए मानसून मे हालात बिलकुल जुदा रहे। दरअसल पहले 21 जून तक मानसून आना था। लेकिन बंगाल की खाड़ी की ओर से आने वाली पूर्वी हवाओं के दबाव में 18 जून को हुई झमाझम बारिश को मौसम विज्ञानियों ने मानसून की दस्तक करार दिया। हालांकि इसके बाद लगातार सूखा रहा। करीब 14 दिन बाद फिर बारिश हुई। जिससे कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि इसके बाद एक बार फिर जिले के लोग बारिश का इंतजार कर रहे है। बारिश को लेकर अभी तक मौसम विभाग के कई पूर्वानुमान फेल साबित हो चुके है। मौसम विज्ञान के मुताबिक लगातार बारिश की संभावना है। अब भी 13 जुलाई तक लगातार बारिश के आसार है। हालांकि समतल इलाकों में कई बार मौसम पूर्वानुमान गलत साबित हो जाता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *