भुता, बरेली। जिले मे अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दर्जनभर लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। कुछ जगहों पर हादसे की वजह घना कोहरा बना। भुता मे सोमवार शाम करीब 4 बजे कस्बे में पेट्रोल पंप के पास बीसलपुर की ओर से आ रही कार व बरेली की ओर से आ रहे टेंपो में टक्कर हो गई। जहां जगह हादसा हुआ, वह जगह काफी भीड़ भाड़ वाली है। जिसके कारण पास में चल रहे बाइक सवार व स्कूटी सवार भी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में टेंपो चालक शाकिर व मोटरसाइकिल व स्कूटी सवार हरि ओम, रिंकू, कुमकुम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। उधर चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कार चालक की तलाश की जा रही है। वही नवाबगंज मे बरेली निवासी राहुल पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत हैं। काम निपटा कर वह सोमवार शाम बाइक से घर आ रहे थे। सिथरा हाईवे के पास कमुआ गांव निवासी पूर्व प्रधान राजेंद्र कुमार के भतीजे राकेश गंगवार बाइक से घर आ रहे थे। घने कोहरे के कारण दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ गईं। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। जहां राकेश की हालत गंभीर है। वही आंवला मे दिनेश कुमार निवासी बहेड़ी रिश्तेदारों के साथ दो बाइकों से मनौना धाम दर्शन करने आ रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। दिनेश कुमार, सरिता पुत्री रामपाल निवासी केमरी जनपद रामपुर गम्भीर घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक ने दोनों घायलों की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।।
बरेली से कपिल यादव
